Punjab: पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह मंजिला एक इमारत ढह गई। इसके मलबे में कई लोग फंस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।
#WATCH पंजाब के मोहाली में एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/JKStH41cJH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
बचाव अभिया जारी
बता दें, भारतीय सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, मोहाली प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए सेना की स्थानीय इंजीनियरिंग इकाई की दो टुकड़ियां बुलाई हैं। बचाव कार्य जारी है और एक व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है। बचाव अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे है।
#WATCH पंजाब के मोहाली में एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद भारतीय सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए। pic.twitter.com/bTFfvGfN7N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
पुलिस ने घटना की दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने मीडिया को बताया, बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर हैं। इस दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच की जाएगी। अधिकारियों का अनुमान है कि मलबे में 10 से 11 लोग फंसे हो सकते हैं।
#WATCH मोहाली SSP दीपक पारीक ने बताया, “हमें मकान ढहने की खबर मिली है। अंदर कितने लोग हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। बचाव कार्य जारी है, टीमें बुला ली गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि अंदर कितने लोग हैं।” https://t.co/L52N4eh7Ph pic.twitter.com/bhDZrYeDfr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024