पंजाब : मोगा में तेज हथियारों के साथ दिन-दिहाड़े डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : मोगा में तेज हथियारों के साथ दिन-दिहाड़े डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल

मोगा जिले के कस्बे बंधनी कलां में आज सुबह शहर में ही डॉक्टरी की दुकान करने वाले एक

लुधियाना-मोगा : मोगा जिले के कस्बे बंधनी कलां में आज सुबह शहर में ही डॉक्टरी की दुकान करने वाले एक प्रसिद्ध चिकित्सक की हत्या किए जाने की खबर प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान डॉक्टर मनदीप सिंह निवासी वार्ड न: 8 बंधनी कलां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर.एम.पी डॉ मनदीप सिंह अपने रिहायशी स्थल के पास ही डॉक्टरी की दुकान करते थे और आज सुबह-सवेरे 5 बजे कुछ अज्ञात लोग गुरूद्वारा भिंडरावाले के नजदीक उनके रिहायशी स्थल पर आएं और अपने मरीज की तबीयत अधिक खराब होने का हवाला देकर मरीज को दिखाने के बहाने उन्हें अपने साथ ले गए।

इसके पश्चात कस्बे के ही एक विरान स्थल पर उनके तेज हथियारों के साथ कत्ल किए जाने के बाद शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी केसरसिंह और थाना बंधनी कलां के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मोके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लाश का पंचनामा तैयार करके सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

63 साल के बुजुर्ग चोर की निकली 5 गर्लफ्रेंड, महंगे गिफ्ट देने के लिए करता था वारदात !

पुलिस के मुताबिक डॉ मनदीप का शव कच्चा मिनिया रोड़ पर स्थित गांव लोपो के किसान नथा सिंह की पानी वाली मोटर की जमीन पर प्राप्त हुआ। डॉक्टर की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। मृतक डॉक्टर के पिता मास्टर अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह-सवेरे दो शख्स उनके घर आएं, जिन्होंने अपनी मां के सख्त बीमार होने का हवाला दिया। उनकी गुजारिश के उपरांत डॉ मनदीप क्लीनिक से दवाईयों वाला बैग और अपना लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर अपनी मारूति गाड़ी न. पीबी 10 ईएफ, टी 9681 से गया तो कुछ देर बाद ही कत्ल किए जाने की खबर आ गई। मृतक के पिता के मुताबिक हथियारे डॉक्टर का रिवालवर भी साथ ले गए।

उन्होंने दुखी मन से कहा कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी और ना ही कोई रंजिश। दूसरी तरफ लोपो के किसान के मुताबिक साढ़े 9 बजे के करीब जब वह खेतों पर पानी देखने गया तो वहां किसी नौजवान का कत्ल किया हुआ शव देखने उपरांत उसने पंचायत के माध्यम से पुलिस चौंकी ईचार्ज पूर्ण सिंह को इस घटना के बारे में फोन पर बताया तो तुरंत गांव लोपो के सरपंच हरजीत सिंह, सुखमिंद्र सिंह बराड़ और जसवंत सिंह समेत पुलिस चौकी इंचार्ज पूर्ण सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग इकटठे हुए तो डॉक्टर साहब की शिनाख्त हुई। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।