पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों लांडा और सत्ता से जुड़े एक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों लांडा और सत्ता से जुड़े एक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने विदेशी वांछित आतंकवादियों लखबीर सिंह उर्फ लंदा और सतबीर उर्फ सत्ता से जुड़े एक मॉड्यूल

पंजाब पुलिस ने विदेशी वांछित आतंकवादियों लखबीर सिंह उर्फ लंदा और सतबीर उर्फ सत्ता से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। वही बताया जा रहा है कि उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 10 पिस्टल बरामद की गई है। जिसकी जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव दी है
गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी गुरबीज सिंह के रूप में हुई है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह हाल ही में सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब से रिहा हुआ था।
पुलिस ने प्राथमिकी में सुखदीप सिंह, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह, यादविंदर सिंह और बाघी सिंह को भी नामजद किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरबीज सिंह को लंदा और सत्ता द्वारा चिन्हित स्थान से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया गया है।
डीजीपी ने कहा कि तरनतारन जिले की पुलिस टीमों ने सिंह को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी बाइक पर यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बैग में सात 32 बोर व तीन 30 बोर सहित 10 पिस्टल बरामद किया है।
अधिकारी ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरबीज सिंह को पैसों की सख्त जरूरत थी, इसलिए गैंगस्टरों ने उसे अपने यहां काम करने का लालच दिया था। वह जर्मनी के यादविंदर यादा और बाघी सिंह के संपर्क में था। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।