पंजाब : पठानकोट में पुलिस ने 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : पठानकोट में पुलिस ने 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कार के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया जाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पूछताछ

पुलिस ने पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव नंगलपुर के पास चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों को पठानकोट के नंगलपुर गांव से चारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की नाकेबंदी में ये चारों पकड़े गए। फिलहार पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सभी संदिग्ध मिलिट्री यूनिफार्म में थे। बता दें, खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पंजाब में पुलिस हाई अलर्ट पर है।

कुछ दिन पूर्व सैन्य प्रमुख बिपिन रावत ने भी पंजाब में आतंकी गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई थी। इसके बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। पुलिस व सुरक्षा बल लगातार सुरक्षा अभियान चला रहे हैं। कार के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया जाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पूछताछ में उनसे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

अमृतसर धमाका : CM ने किया मृतकों के परिजन के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे का एलान

गौरतलब है की नवंबर में ही जम्मू-पुंजाब बॉर्डर पर इनोवा में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग जम्मू से इनोवा छीन कर भागे थे। अमृतसर के गांव अदलीवाल में निरंकारी सत्संग डेरा पर अज्ञात मोटरसाईकल सवारों ग्रेनेड अटैक किया था जिसमे जिसमें कम से कम 10लोगों की मौत और दस लोगों घायल हुए थे। इस हमले के बाद से ही पंजाब और देश में राज्यों में सुरक्षा कड़ी रखी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।