Punjab News: अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के बीच पंजाब के चार कांग्रेस नेताओं के BJP में शामिल होने की अटकलें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Punjab News: अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के बीच पंजाब के चार कांग्रेस नेताओं के BJP में शामिल होने की अटकलें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को चंडीगढ़ दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को चंडीगढ़ दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के साथ देखा गया,जिससे उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को बल मिल रहा है। वीडियो को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह खुद भी नजर आ रहे हैं। 
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ शामिल हैं।  मोहाली से तीन बार विधायक रहे बलबीर सिद्धू पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, जबकि रामपुरा फूल से तीन बार विधायक रहे गुरप्रीत कांगड़ राजस्व मंत्री थे।  वेरका, माझा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता हैं और तीन बार विधायक भी रहे हैं। वह पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे। 
सभी चारों नेता 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में हार गए 
होशियारपुर के पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे।  ये सभी चारों नेता 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में हार गए थे।  सूत्रों ने कहा कि बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। यह भी चर्चा है कि अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
शाह चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं, जहां वह राज्य के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह हरियाणा के पंचकूला जाएंगे और खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।