Punjab News: जालंधर उपचुनाव में AAP की जीत, विधायक मोहिंदर भगत ने ली शपथ
Girl in a jacket

जालंधर उपचुनाव में AAP की जीत, विधायक मोहिंदर भगत ने ली शपथ

Punjab News

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की वेस्ट जालंधर सीट से विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद हाल ही में जालंधर सीट पर उपचुनाव हुआ। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की। आज उन्होंने विधायक पद की शपथ ली है। उन्हें पंजाब सरकार में अहम जगह भी मिल सकती है।

Highlights

  • पंजाब की वेस्ट जालंधर सीट पर AAP की जीत
  • आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की
  • आज उन्होंने विधायक पद की शपथ ली 

विधायक मोहिंदर भगत ने ली शपथ



उपचुनाव जीतने के बाद आप विधायक मोहिंदर भगत ने बुधवार को जालंधर पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक के रूप में शपथ ली। भगत ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में शपथ ली।

हत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक की

नवनिर्वाचित विधायक ने मंगलवार को जालंधर निगम आयुक्त गौतम जैन, स्थानीय निकाय मंत्री सरदार बलकार सिंह, जालंधर केंद्र के विधायक रमन अरोड़ा और अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक भी की। आप ने उपचुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर 37,235 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और कुल 94,609 मतों में से 55,246 (58.39 प्रतिशत) वोट हासिल किए। मोहिंदर भगत को 55,246 वोट मिले, जबकि भाजपा की शीतल अंगुराल को 17,921 वोट मिले।

आम आदमी पार्टी को शानदार जीत के लिए बधाई

तीसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर को 16,757 वोट मिले। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भगत ने लिखा, “जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को शानदार जीत के लिए बधाई। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार। जिन्होंने पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए दिन-रात काम किया। हमें बड़ी बढ़त दिलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।