पंजाब : मान ने प्रवासी भारतीयों की शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : मान ने प्रवासी भारतीयों की शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों की शिकायतों का निश्चित समय सीमा में निवारण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों की शिकायतों का निश्चित समय सीमा में निवारण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के क्षेत्रीय अधिकारियों को नोडल अफसर नियुक्त करने का फैसला किया गया है।
मान ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद सहायक आयुक्त (शिकायत) के 23 पदों को खत्म करते हुए मुख्यमंत्री के क्षेत्रीय अधिकारियों के 23 पद सृजित किये गये हैं।
इसका लक्ष्य राज्य के निवासियों की शिकायतों का निवारण जिला स्तर पर ही सुनिश्चित करना है।एक बयान में मान ने कहा कि अब राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को अनिवासी भारतीयों की शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।