पंजाब : पति ने ससुराल जाकर पत्नी, दो बच्चों और सास ससुर को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : पति ने ससुराल जाकर पत्नी, दो बच्चों और सास ससुर को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया

पंजाब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धूत एक आदमी ने अपने

पंजाब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धूत एक आदमी ने  अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी का नाम काली बताया जा रहा है, जो अभी फरार हो गया है। पुलिस ने दावा किया कि वो आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। मामला पंजाब के जालंधर का है। 
पति-पत्नी में चल रहा था मनमुटाव 
एक रिपोर्ट के अनुसार मृतका महिला की शादी खुरशैदपुर के काली नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों के शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था, जिस वजह से महिला अपने पति से नाराज थी और घर आ गई थी। जिसके बाद पति उसे मनाने के लिए ससुराल आया था। बाद में रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर सभी की मौत हो गई। फिर वो फरार हो गया। 
आरोपी ने पड़ोसियों के सामने कबूल किया जुर्म 
वही, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक देर हो गई थी। घर में बंद सभी लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी से नाराज था, जिस वजह से उसने रात में घर का गेट लॉक किया। फिर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद उसने पड़ोसियों के सामने स्वीकार किया कि आग उसने लगाई है और उसे अफ़सोस नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।