पंजाब सरकार का आंदोलनरत किसानों को समर्थन, सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना 

NULL

पट्टो (फतेहगढ़ साहिब) : पंजाब सरकार आज राज्य के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नजर आयी और सूबे के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र पर कृषि क्षेत्र को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। केंद्र की कथित किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में कृषकों का 10 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन आज से शुरू हुआ। पंजाब और हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों में किसानों ने सब्जियों, फलों, दूध और अन्य कृषि उत्पादों की आपूर्ति रोक दी।

अपने अनूठे अंदाज के लिए मशहूर सिद्धू कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा के साथ पट्टो आए और किसानों से दूध और सब्जी खरीदी।  सिद्धू ने कहा, ‘‘अगर देश को बचाना है तो कृषि क्षेत्र को बचाना प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार अगर अपने चुनावी वादों को पूरा करती तो किसानों की हालत इतनी दयनीय नहीं होती। सिंह ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार उनके प्रति सहानुभूति का भाव रखती है और उनके साथ खड़ी है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।