पंजाब चुनाव: BJP व AAP एक ही सिक्के के दो पहलू , प्रियंका गांधी ने बोला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब चुनाव: BJP व AAP एक ही सिक्के के दो पहलू , प्रियंका गांधी ने बोला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी गुजरात मॉडल का प्रचार करती थी और अब आप नेता अरविंद केजरीवाल अपने दिल्ली मॉडल का प्रचार कर हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल की तरह यह मॉडल भी ‘नाकाम’ है।  प्रियंका ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रूपनगर जिले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ट्रैक्टर की सवारी भी की। उन्होंने बाद में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा तथा आम आदमी पार्टी को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। 
आप और भाजपा दोनों जनता को मूर्ख बनाने के लिए…. 
उन्होंने कहा कि आप और भाजपा दोनों जनता को मूर्ख बनाने के लिए राजनीति के एक नए ‘ब्रांड’ का वादा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकली है और उसकी विचारधारा भाजपा के समान है। 
प्रियंका ने पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी आप पर दिल्ली में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को आप द्वारा बताए जा रहे शासन के ‘दिल्ली मॉडल’ से सतर्क रहना चाहिए और इससे पहले भाजपा 2014 में अपने गुजरात मॉडल का प्रदर्शन करते हुए केंद्र की सत्ता में आई थी, लेकिन अब वास्तविकता सबके सामने है। 
गुजरात मॉडल की वास्तविकता देख ली और आप दिल्ली मॉडल का प्रदर्शन 
उन्होंने कहा कि लोगों ने गुजरात मॉडल की वास्तविकता देख ली और अब आप दिल्ली मॉडल का प्रदर्शन कर रही है।  कांग्रेस नेता ने लोगों से कहा, … दिल्ली में, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों में सुधार या रोजगार के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। इन बातों को समझिए।केजरीवाल और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, उन्हें समझाएं कि मंच पर (प्रचार के दौरान) बनावटी पगड़ी पहनकर कोई भी सरदार नहीं बन जाता है… उन्हें समझाएं कि असली सरदार कौन हैं।’’  उन्होंने चन्नी की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा, यहां अपनी सरकार बनाइए। ‘आप’ आपको कोई नयी राजनीति नहीं देगी और न ही नरेंद्र मोदी। नयी राजनीति यहां है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कि उनकी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई 
राज्य की कांग्रेस सरकार की सराहना करते हुए प्रियंका ने कहा कि चन्नी ने ‘पंजाब के लोगों के लिए’ अपने 111 दिनों के छोटे कार्यकाल में कई साहसी फैसले लिए।  लउन्होंने कहा, जो लोग बाहर से आते हैं और आपसे पंजाबियत की बात करते हैं, उन्हें बताइए कि पंजाबियत का क्या मतलब है।’’  स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव की कोशिश करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कि उनकी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है।  पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।