पंजाब : ईडी की MLA सुखपाल खैरा की संपत्तियों पर छापेमारी, बैंकिंग लेनदेन की भी जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब एकता पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा से जुड़े कई स्थानों

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब एकता पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा से जुड़े कई स्थानों पर तलाशी ली। जांच से जुड़े ईडी के एक अधिकारी ने  बताया कि खैरा से जुड़े कई परिसरों में सुबह से ही तलाशी चल रही है। 
ईडी अधिकारियों की टीम चंडीगढ़ में खैरा के सेक्टर 5 स्थित आवास पर भी तलाशी कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी संपत्ति के कागजात के साथ-साथ खैरा के बैंकिंग लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद तलाशी चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।