पंजाब : गणतंत्रता दिवस समागम के दौरान पंजाब पुलिस मुलाजिम की रहस्यमयी मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : गणतंत्रता दिवस समागम के दौरान पंजाब पुलिस मुलाजिम की रहस्यमयी मौत

NULL

लुधियाना-जगराओं : आज शुक्रवार की सुबह लुधियाना के नजदीक जगराओं मंडी के सीनियर सकेंडरी स्कूल में चल रहे सब डिवीजन जगराओं के गणतंत्रता दिवस समागम का जश्र उस वक्त फीका पड़ गया जब एक खाकी वर्दीधारी पुलिस मुलाजिम ए.के- 47 की गोली लगनी के कारण मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक सिपाही की पहचान मंजीत राम के रूम में हुई है। मृतक मंजीत राम बतौरे सिपाही जगराओं पुलिस स्टेशन के प्रमुख का गणमैन बताया जा रहा है, जिसने गणतंत्रता दिवस के दौरान हो रही परेड के अवसर पर समागम के नजदीक खड़ी पुलिस की गाड़ी में खुदकुशी की है। खुदकुशी के कारणों का खुलासा अभी तक अधिकारिक तौर नहीं हुआ। जबकि जानकारी के मुताबिक मृतक मनजीत राम बहुत ही मिलनसार और अच्छे व्यवहार वाला व्यक्ति बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे 2 बच्चे और बीवी नकोदर के नजदीक रहते गांव में छोड़ गया है।

मृतक की पत्नी के मुताबिक उसकी इस घटना से 15 मिनट पहले बात हुई थी जब उन्होंने स्वयं ही बताया था कि वह आज हर हाल में गांव पहुंच जाएंगा। सूत्रों के मुताबिक मृतक को गोली दिल के पास लगी है। गोली की आवाज सुनने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसे बावजूद कार्यक्रम जारी रहा। घटना की सूचना पाते ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने फटाफट गनमैन को जगराओं के सिविल अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद के कारण तनाव बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।