CM चन्नी अमित शाह से मिलने के लिए चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए हुए रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM चन्नी अमित शाह से मिलने के लिए चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए हुए रवाना

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज शाम 6:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज शाम 6:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को जल्द से जल्द निरस्त किया जाना चाहिए और इस तरह की घटनाओं (लखीमपुर खीरी) को रोकने की जरूरत है। मैं आज की बैठक में उनसे (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा। 
1633431100 1
मुख्यमंत्री चन्नी बीते दिन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मिले थे। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर के पीड़ितों के लिए न्याय और तीन कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त करने की आवश्यकता के लिए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। इसकी एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी गई है। इससे पहले चन्नी ने 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा को शिष्टाचार भेंट बताया था।
1633431150 2
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को लखीमपुर खीरी में अपने हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश के गृह मंत्रालय ने पंजाब के नागरिक उड्डयन विभाग को लिखा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जिले में धारा-144 लागू की गई है, इसलिए मुख्यमंत्री चन्नी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को जिले में आने की अनुमति देना संभव नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।