पंजाब : चर्च में तोड़फोड़, धार्मिक तनाव, छावनी में तब्दील हुआ घटनास्थल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : चर्च में तोड़फोड़, धार्मिक तनाव, छावनी में तब्दील हुआ घटनास्थल

पंजाब के जांलधर में चर्च में तोड़फोड़ को लेकर स्थित स्थिति तनावपूर्ण बन गयी है। जिसके बाद इलाके

पंजाब के जांलधर में चर्च में तोड़फोड़ को लेकर स्थित स्थिति तनावपूर्ण बन गयी है। जिसके बाद इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं। चर्च मे तोड़फोड़ को लेकर ईसाई समुदाय मे काफी रोष देखने को मिल रहा है। कुछ तत्वों ने चर्च मे शीशे तोड़ ड़ाले गए हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया हैं व इसाई समाज को आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया हैं। चर्च प्रबंधक ने बताया की कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की हैं, अगर लगातार ऐसी घटनाए घटती रही तो इसाई समाज  प्रदेश में बड़े स्तर प्रदर्शन करने की चेतावनी की हैं। प्रदर्शन के दौरान अगर माहौल बिगड़ा हैं पुलिस प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा।  
इलाके के थाना प्रभारी ने इस मामले में शरराती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, घटना का पर्दाफाश करने के लिए प्रशासन आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहा हैं। ताकि माहौल बिगाड़ने को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।प्रबंधकों ने एसएसपी जालंधर (देहात) स्वर्णदीप सिंह संधू से मांग की है कि मामले की जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस घटना के कारण गांव का माहौल तनावपूर्ण बना है।
आपको बता दे की पंजाब में बड़े स्तर पर गैर इसाई लोगों का धन बल के आधार पर धर्मातंरण किया जा रहा हैं , पूर्व दिनों आकंड़ों के आधार पर पंजाब में इसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही हैं। जिसके बाद से ही पंजाब में बड़े स्तर पर इसाई चरमपंथियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क रहा हैं। सिखों की बड़ी धर्म संस्था एसजीपीजी ने धर्मांतरण को लेकर गहन चिंता जताई थी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।