पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में की खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा, निवेशकों को सरकार देगी बेहतरीन माहौल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में की खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा, निवेशकों को सरकार देगी बेहतरीन माहौल

पंजाब के मोहाली में गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सीएम भगवंत मान

पंजाब के मोहाली में गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सीएम भगवंत मान ने जालंधर में एक खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का एलान किया है। समिट में शामिल होने आए कारोबारियों का स्वागत करते हुए मान ने कहा कि पंजाब मेहनती और पांच दरियाओं की धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यहां निवेशकों को अच्छा माहौल देगी, इसलिए वह यहां निश्चिंत होकर निवेश करें। उन्होंने कहा कि पंजाब नई चीजों और नई तकनीक को बहुत जल्दी अपनाता है और यह हमारे स्वभाव में है।
1677152282 tyjyt
पंजाब में हो रहे विकास पर की चर्चा
मान ने कहा कि पहले पंजाब में एक ही नेशनल हाईवे हुआ करता था लेकिन वर्तमान में पंजाब में चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग हैं और अधिकांश उद्योग इसके पास हैं। इसके अलावा यहां चार हवाईअड्डे हैं, जिनमें से दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं। इसी तरह लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट शुरू किया जा रहा है।
सरकार पंजाब  को बनाना चाहती है स्पोर्ट हब
उन्होंने कहा कि देश में खेल सामान निर्माण का 75 प्रतिशत हिस्सा पंजाब के पास है। उन्होंने कहा कि समिट में जालंधर से रग्बी गेंद का एक स्टाल लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां बने रग्बी गेंद सितंबर 2023 में होने जा रहे रग्बीवॉल विश्व कप में प्रयोग किया जाएगा। जालंधर पहले स्पोर्ट हब हुआ करता था लेकिन पहले की सरकारों की नीतियों के कारण यहां खेल सामान के निर्माण में कमी आई है। जालंधर को फिर से स्पोर्ट हब बनाने के लिए पंजाब सरकार जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।
1677152357 thytj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।