पंजाब के बीजेपी महासचिव राजेश बागा ने कहा - पार्टी पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब के बीजेपी महासचिव राजेश बागा ने कहा – पार्टी पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी

भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त,

भाजपा  के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त, नशामुक्त, भयमुक्त, समृद्ध और रंगला खुशहाल पंजाब बनाएगी। बागा ने कहा कि भाजपा पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने पांच तख्तों और गुरुद्वारा साहिब के दर्शन-दीदार के लिए ‘गुरु कृपा रेल गाड़ी’ चलाने की घोषणा किए जाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद किया है। 
1677497149 kui;
बागा ने कहा, पंजाब की धरती पर सिर्फ सिखों का अधिकार
उन्होंने कहा कि पंजाब पर सिर्फ पंजाबियों का अधिकार है, ऐसे बाहरी लोगों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और अन्य उच्च पदों पर नियुक्त करना, जो पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं जानते, घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी स्थानीय और लोकसभा चुनावों में पंजाबियों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। बागा ने कहा कि पंजाब में जिस तेजी से भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है, उसे देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। पंजाब के गांवों से लोग भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार से तेजी से जुड़ रहे हैं।
1677497193 ijgy
भगवंत मान के ऊपर पंजाब में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधा
 इससे साफ है कि पंजाब में अगला भविष्य भाजपा का है। उन्होंने कहा कि देश की शान कहे जाने वाला पंजाब ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार के कारण बर्बाद हो चुका है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज पंजाबियों को राम भरोसे छोड़ दिया है। पंजाबी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार के शासन में पंजाब में अपराध दर लगातार बढ़ रही है। अपराधियों में पंजाब पुलिस का खौफ गायब होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।