पंजाब विधानसभा चुनाव : सिद्धू और AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भरा नामांकन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब विधानसभा चुनाव : सिद्धू और AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भरा नामांकन

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव होने है। इसके लिए नामांकन प्रकिया भी शुरू हो चुकी है। इसी चरण में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
अमृतसर (पूर्व) विधानसभा सीट से नामांकन भरने के बाद सिद्धू ने अकालियों पर निशाना साधते हुये पत्रकारों से कहा कि यदि दम है तो अकाली नेता बिक्रम मजीठिया अकेली अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ते। मजीठा सीट से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। अकालियों का एक ही धर्म है कि कैसे अपने विरोधियों पर पर्चे बनवाये जायें। जिनकी सोच ऐसी हो वे क्या शहर का और पंजाब का विकास करायेंगे। मैंने अपने सत्रह साल के राजनीतिक जीवन में एक भी पर्चा किसी के खिलाफ नहीं दर्ज कराया। 
उन्होंने कहा कि मजीठिया मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने नहीं बल्कि गंद डालने आये हैं। ये झूठे और नकाबपोश लोग हैं। हार जीत तो चलो होती रहती है लेकिन यह व्यक्ति दो नंबर का आदमी है। अकाली दल के राज में केबल, रेत का पैसा कौन खाता था। क्या कभी इन्होंने पंजाब को कर्ज से उबारने के लिये रोडमैप बनाया। 
1643449282 siddhu maan
धूरी विधानसभा सीट से भगवंत मान ने भरा नामांकन
आप के सांसद भगवंत मान ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मान ने उम्मीद जताई की उन्हें लोगों का प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।