पंजाब एवं हरियाणा पड़ रही है कड़ाके की ठंड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब एवं हरियाणा पड़ रही है कड़ाके की ठंड

NULL

पंजाब एवं हरियाणा शीतलहर का कहर बना हुआ है बता दे कि पंजाब एवं हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज क्षेत्र में घना कोहरा छाये रहने के कारण विमान सेवाएं, सड़क परिवहन और रेल सेवाएं रद्द हुई, निलंबित हुई अथवा उनमें विलंब हुआ जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ी। दोनों राज्यों में शीतलहर चलने के कारण तापमान में और गिरावट देखी गयी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के नारनौल और पंजाब के बठिंडा में लगातार शीतलहर चल रही है। नारनौल में पारा 1.5 डिग्री और बठिंडा में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।  कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गयी। चंडीगढ़ में सुबह कोहरे की घनी चादर छायी रही और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के चलते पंजाब एवं हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। हरियाणा के हिसार में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिरसा में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में यह 5.5 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।  लुधियाना में 5.5 डिग्री और फरीदकोट में पांच डिग्री तापमान के साथ कड़के ठंड की पड़ रही है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।