पंजाब : मतदान से एक दिन पहले सिद्धू के खिलाफ DSP ने किया मानहानि का केस, जानिए क्या है मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : मतदान से एक दिन पहले सिद्धू के खिलाफ DSP ने किया मानहानि का केस, जानिए क्या है मामला

विधानसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले राज्य में कांग्रेस के प्रमुख नेता नवजोत सिंह सिद्धू के

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले राज्य में कांग्रेस के प्रमुख नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया है। चंडीगढ़ के डीएसपी  दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक मानहानि याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि, सिद्धू 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे हैं।
रैली में उड़ाया था पंजाब पुलिस का मजाक 
दरअसल दिसंबर 2021 में पंजाब के अश्विनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि, अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है। हालांकि बाद में सिद्धू ने कहा कि ये बात मजाक में कही गई थी। मेरे बयान को  तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इससे पहले भी कांग्रेस नेता ने सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सीमा की रैली में इसी तरह का आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने विरोध किया था।
डीएसपी ने भेजा था मानहानि का नोटिस 
इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब पुलिस के खिलाफ अपने बयान पर माफी की मांग की थी। आपत्तिजनक बयान के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी ने सिद्धू को मानहानि का नोटिस भी भेजा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।