पंजाब : दसूहा में 5 साल की बच्ची दरिंदगी की हुई शिकार ,अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : दसूहा में 5 साल की बच्ची दरिंदगी की हुई शिकार ,अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब के होशियारपुर स्थित दसूहा में प्रवासी मजदूर की पांच वर्षीय बच्ची के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा

लुधियाना-होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर स्थित दसूहा में प्रवासी मजदूर की पांच वर्षीय बच्ची के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीडि़त बच्ची के पिता ने रोते हुए बताया कि उसकी बच्ची पिछली रात ही लापता हो गई थी और आज सुबह सवेरे किसी युवक ने उसे गंभीर अवस्था में घर छोड़ा। पिता के मुताबिक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के उपरांत डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। उधर पुलिस ने भी मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कि गंभीरावस्था में बच्ची को स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची कल रात साढ़े दस बजे के बाद इलाके में बिजली चले जाने के बाद गायब हो गई थी। परिजनों ने दसूहा पुलिस थाने में गुमशुदा शिकायत लिखाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बच्ची रेलवे पटरियों के निकट बेसुध मिली। उसके निकट ही उसके रक्त सने कपड़े भी मिले। बच्ची के पिता मजदूर हैं। दसूहा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश बग्गा ने बताया कि बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है और उसके शरीर पर काफी आंतरिक और बाहरी चोटें हैं। दसूहा पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।