पंजाब : हथियारों के बल पर 20 तोले सोने के गहने और 10 किलो चांदी लूटकर हुए फरार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : हथियारों के बल पर 20 तोले सोने के गहने और 10 किलो चांदी लूटकर हुए फरार

पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना की धनी आबादी क्षेत्र गयासपुरा इलाके के नजदीक पीपल चौक में आज सरेआम

लुधियाना : पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना की धनी आबादी क्षेत्र गयासपुरा इलाके के नजदीक पीपल चौक में आज सरेआम नाकाबपोश लुटेरों द्वारा एक जवलर्स को बंधी बनाकर उससे लाखों रूपए के मूल्यवान सोने और चांदी के गहने लूटकर फरार हो जाने का समाचार मिला है। यह घटना शनिवार की बाद दोपहर की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना साहनेवाल के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कंगनवाल के एरिया में स्थित श्री कृष्णा ज्वैलर्स में 3 हथियारबंद अज्ञात लूटेरों द्वारा दिनदिहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने दुकान में दाखिल होकर पिस्तौल के दम पर दुकान के मालिक कृष्ण कुमार वर्मा को बंधक बना लिया। लुटेरे 20 तोले सोने के गहने और 10 किलो के करीब चांदी लूट कर फरार हुए है। वारदात की सूचना मिलते ही संपर्क पुलिस स्टेशन के मुलाजिमों के अतिरिक्त उच्च पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते और फिर फरार होते साफ देखे जा सकते हैं।

दुकान के मालिक कृष्ण कुमार वर्मा के मुताबिक दोपहर करीब 12.15 बजे जब वह दुकान में बैठा था कि अचानक मुंह पर रुमाल बांधे एक व्यक्ति उनकी दुकान में घुसाया आया। आशंका होने पर उन्होंने उसे पूछा कि उतने में दो और व्यक्ति अंदर घुस आए। आरोपियों ने दुकान का शटर गिरा दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल के दम पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके गल्ले में पड़ी करीब 800 की नकदी और अलमारी में पड़े करीब 10 किलो चांदी के गहने और करीब 200 ग्राम सोने के गहने लूट लिए। आरोपियों के जाने के बाद उसने लोगों को सूचना दी, जिन्होंने बताया कि वे एक सफेद रंग के अपाचे मोटर साइकिल पर आए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।