Pitbull का बढ़ता कहर, अब पंजाब में एक रात एक अंदर 12 लोगों को बनाया शिकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pitbull का बढ़ता कहर, अब पंजाब में एक रात एक अंदर 12 लोगों को बनाया शिकार

पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में लगातार 5 गांवों में एक पिटबुल ने 12 लोगों पर हमला

पंजाब के गुरदासपुर जिले में लगातार 5 गांवों में एक पिटबुल ने 12 लोगों पर हमला किया। जिसकी वजह से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिटबुल ने बहुत ही ज्यादा आतंक मचा रखा है। अभी कुछ ही समय पहले लखनऊ में एक महिला को पिटबुल ने काट लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उसके बाद ही लोगों के मन में कुत्ते के प्रति डर पैदा हो गया।  
आपको बता दे कि गुरदासपुर में पिटबुल ने खूब आतंक मचाया। पलगाए कुत्ते  ने एक के बाद एक 12 लोगों पर अटैक कर दिया और सबको खून से लथपथ कर दिया। इतना ही नहीं कुत्ते ने दूसरे जानवरों पर भी अटैक किया। जो कोई भी उसको रास्ते में दिखा उन सब पर हमला कर दिया।पागल कुत्ते को लोगों ने बहुत मारा तब जाकर उसको भगाया गया। इस दौरान उसने नेशनल हाईवे भी प्रकार लिया। कुछ लोगों को उसने बहुत ही बुरी तरह से घायल कर दिया। कुत्ते ने  दिलीप कुमार पर इस कदर हमला किया। गांवों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन लोगों का उसे छुड़वाना मुश्किल हो गया। दिलीप का हाल इतना बुरा था, उसके भाई और परिवार ने उसे अपने घर में खींचकर  घर के अंदर लेकर गए।  
पागल कुत्ते की वजह से लोग इतना ज्यादा घबरा गए। लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकले। दिन- प्रतिनदिन कुत्तों का पागलपन बढ़ता ही जा रहा है। और लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कई लोगों को पिटबुल ने मौत के घाट उतार दिया है। धीरे- धीरे लोगों को अपनी जान की चिंता होने लगी है कि कहीं वह भी पिटबुल का शिकार न हो जाए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।