लुधियाना में व्यक्ति को गोली मारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लुधियाना में व्यक्ति को गोली मारी

पंजाब के लुधियाना में आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति को रविवार को गोली मार

 पंजाब के लुधियाना में आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति को रविवार को गोली मार दी गई। 
पुलिस ने बताया कि गोरा को जब गोली मारी गई तब वह शराब की दुकान पर बैठा हुआ था। यह घटना दरेसी रोड पर हुई है जो शहर का सबसे व्यस्ततम और भीड़-भाड़ वाला इलाका है। 
पुलिस उपायुक्त अश्विनी कपूर ने कहा कि शिव ने गोरा पर चार गोलियां चलाई और मौके से भाग गया। 
उपायुक्त ने कहा कि गोरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
पुलिस के मुताबिक, शिव और गोरा का आपराधिक रिकॉर्ड है और दोनों की पुरानी दुश्मनी है। दो महीने पहले ही गोरा को एक आपराधिक मामले में जमानत मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।