भाजपा के जन विरोधी फैसलों से टूट चुके हैं लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के जन विरोधी फैसलों से टूट चुके हैं लोग

NULL

जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं अमृतसर से विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जन विरोधी फैसलों के कारण लोग टूट चुके हैं। श्री वेरका और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बीच आज यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसके बाद श्री वेरका ने कहा कि श्री शिंदे के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि शिंदे जी ने विश्वास जताया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़ अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और वहां की जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति ऐसा विश्वास देखा है जिससे वह कह सकते हैं कि राज्य में कांग्रेस पार्टी का दोबारा सत्ता में आना तय है। श्री वेरका ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जन विरोधी फैसलों से लोग टूट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।