पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के निधन पर , 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक-27 को अंतिम संस्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के निधन पर , 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक-27 को अंतिम संस्कार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम विदाई देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को मोहाली से उनके गांव बठिंडा ले जाया जाएगा। 
सुखबीर सिंह बादल के निधन पर 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक 
उनक बेटे सुखबीर सिंह बादल के पर्सनल असिस्टेंट ने इस खबर की जानकारी दी. चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में स्थित शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा. यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे. इसके बाद अंतिम यात्रा बठिंडा के बादल गांव तक जाएगी. 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे गांव वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने 2 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. 
पंजाब की सियासत के बेताज बादशाह 
राजनीति के इतिहास में जब भी पंजाब की सियासत की बात होगी तो ये बात शिरोमणि अकाली दल के बिना शुरू नहीं होगी, और इसके संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का नाम लिए बगैर खत्म नहीं होगी. पंजाब के मुक्तसर जिले की लांबी विधानसभा से वह 1997 से लगातार 5 चुनाव जीतते रहे थे. यही वजह रही कि उन्हें पंजाब की सियासत का बेताज बादशाह भी कहा जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।