पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस या आम आदमी पार्टी से गठबंधन का सवाल ही नहीं : अमरिंदर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस या आम आदमी पार्टी से गठबंधन का सवाल ही नहीं : अमरिंदर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस या आम आदमी पार्टी से गठबंधन का सवाल ही नहीं है।
उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी,अकाली दल (संयुक्त) और पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन चुनाव जीतेगा। जल्द ही वह पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा और लोगों से मिलकर हम अपना संदेश उन्हें देंगे।
कांग्रेस आला कमान का अभी तक यही कहना है कि पार्टी 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाला चुनाव ‘‘सामूहिक नेतत्व’’ में लड़ेगी, लेकिन इसकी राज्य इकाई के कई नेताओं की मांग है कि इस मामले पर स्थिति को शीघ्र अति शीघ्र स्पष्ट किया जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता एवं मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि पार्टी ने 2012 और 2017 के चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी और चन्नी ने तीन महीनों में अपनी योग्यता साबित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।