जेल से निकलने के बाद मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके आवास गए नवजोत सिंह सिद्धू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेल से निकलने के बाद मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके आवास गए नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए पंजाब के

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए पंजाब के मानसा जिले में स्थित उनके घर पर गए। पंजाब के पटियाला स्थित अपने आवास से रवाना होने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धू करीब सवा दो बजे मानसा स्थित मूसेवाला के गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कुछ नेता भी थे। क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने सिद्धू 1988 के एक रोडरेज मामले में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आए थे।
मूसेवाला की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह सिद्धू मूसेवाला के तौर पर लोकप्रिय थे। मूसेवाला दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब सिद्धू पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख थे। मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
1680518094 fcfghjm
मूसेवाला के परिवार ने अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की
वर्ष 1988 के ‘रोडरेज’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल की कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वे पिछले महीने पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर भी बैठे थे।
1680518045 fgfgh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।