नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, CM अमरिंदर से चल रही थी अनबन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, CM अमरिंदर से चल रही थी अनबन

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। बता दें कि उनका लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मतभेद चल रहा था। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। ट्वीट में उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था। लेकिन इसका खुलासा आज किया है। 

बता दें कि पंजाब कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला था। मुख्यमंत्री अमरिंदर के साथ उनका गतिरोध लगातार जारी था। 

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।