CM चन्नी संग आज करतारपुर जाने की सिद्धू को नहीं मिली अनुमति, 20 नवंबर को करेंगे दर्शन

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ करतारपुर साहिब जाने वाले

गुरू नानक देव जयंती की जयंती से ऐन पहले पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ करतारपुर साहिब जाने वाले थे पर अब वह 20 नवंबर को वहां जाएंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू 20 नवंबर को करतारपुर साहिब जाएंगे। सिद्धू ने आज करतारपुर जाने की तैयारी भी कर ली थी। लेकिन मंगलवार को दिया गया उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है।

राजनीति के शतरंज में बसपा का इस्तेमाल प्यादे की तरह कर रहे हैं अकाली : CM चरणजीत

बता दें कि लगभग 20 महीने के बाद करतारपुर गलियारा एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है। दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताए थे।  
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के चलते करतारपुर साहिब के लिए तीर्थयात्रा मार्च 2020 में स्थगित कर दी गई थी।करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए तीर्थयात्रा बुधवार (17 नवंबर) से फिर से शुरू हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि सरकार ने करतारपुर साहिब गलियारा बुधवार से फिर से खोलने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।