नवजोत ने महिला जवानों को किया सलाम, कहा- देश पर आपका है बड़ा एहसान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवजोत ने महिला जवानों को किया सलाम, कहा- देश पर आपका है बड़ा एहसान

NULL

लुधियाना- अमृतसर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार नवजोत सिंह सिद्धू ने सरहदी आउट पोस्ट, पुलमोरंा में बीएसएफ महिला प्रहरियों से मुलाकात की।

गुरू को अपने बीच खड़ा पाकर महिला प्रहरियों ने खुशी का इजहार किया। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज अचानक सीमा सुरक्षा बल की महिला कर्मियों के बीच जा पहुंचे। सिद्धू ने उनका हौसला बढ़ाया और देश की सेवा के उनके जज्बे की तारीफ की। उन्होंने सीमा प्रहरियों की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि देश को अपनी इन वीरांगनाओं पर गर्व है, उनकी बहादुरी लिए उनको सलाम है, देशवासियों पर पर उनका बड़ा एहसान है।

सिद्धू ने वीरवार को बीओपी पुल मोरा पहुंचे और बीएसएफ की महिला विंग की सदस्यों के साथ महिला दिवस मनाया। नवजोत सिद्धू ने महिला जवानों को मिठाई भेंट की और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने महिला जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। सिद्धू को अपने बीच पाकर महिला जवान बेहद खुश दिखीं।

– सुनीलराय कामरेड

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।