राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाये 22 हजार केस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाये 22 हजार केस

अदालतों में लम्बित मामलों को निपटाने के लिये पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं आथॉरिटी (पी.एस.एल.एस.ए.) ने प्रदेश भर में

अदालतों में लम्बित मामलों को निपटाने के लिये पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं आथॉरिटी (पी.एस.एल.एस.ए.) ने प्रदेश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसने 22 हजार से अधिक केस निपटाये। 
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान राज्य भर में कुल 271 बैंचों का गठन किया गया और कुल 22,040 केस आपसी सलाह समझौते के साथ निपटाए गए और 688,38,27,987 रुपए की रकम के अवार्ड पास किये गये। 
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस राकेश कुमार जैन और पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं आथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन द्वारा सभी बैंचों का निजी तौर पर निरीक्षण किया गया। 
यह जानकारी पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि हाई कोर्ट के जज जस्टिस राकेश कुमार जैन और पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं आथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन की तरफ से जालंधर और लुधियाना में गठित लोक अदालत बैंचों का निजी तौर पर दौरा करते हुए झगड़ के तुरंत निपटारे पर त्रोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।