सास ने बेटे के कत्ल की शंका के चलते बहू का करवाया कत्ल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सास ने बेटे के कत्ल की शंका के चलते बहू का करवाया कत्ल

पंजाब की खन्ना मंडी के नजदीक गांव भुमदी में कुछ दिन पहले सरेआम दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर जसबीर कौर

लुधियाना-खन्ना : पंजाब की खन्ना मंडी के नजदीक गांव भुमदी में कुछ दिन पहले सरेआम दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर जसबीर कौर (37)नामक महिला के कत्ल के मामले को खन्ना पुलिस ने हल कर लेने का दावा किया है। खन्ना के डीएसपी राजन परविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की सास हरजिंद्र कौर समेत 3 अन्य लोगों को गिरफतार किया गया है। 
उन्होंने यह भी बताया कि मृतका की सास ने एक लाख रूपए की सुपारी देकर अपने ही एक रिश्तेदार से यह कत्ल करवाया था। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के इंसपेक्टर बलविंद्र सिंह ने कथित दोषी को मोके पर ही पकड़ लिया था और उससे हुई पूछताछ के दौरान सारा मामला सामने आया। यह कत्ल सास ने इस आशंका पर करवाया था उसकी बहू ने ही पिछले साल उसके बेटे का कत्ल करवाया था और उसने बदला लेने के लिए अपनी बहू का कत्ल करवा दिया।
 
स्मरण रहे कि 16 नवंबर को सुबह-सवेरे करीब 6 बजे 2 मोटर साइकिल सवारों ने खन्ना से कुछ कि .मी. दूर गांव भुमद्दी में जसबीर कौर पत्नी अवतार सिंह को गोली मारकर कत्ल किया था और इस दौरान गांव का ही एक नौजवान गुरप्रीत सिंह हत्यारों को पकडने के दौरान जख्मी हुआ था। 
जबकि गांववालों ने शोर सुनकर हत्यारे के साथी को दबोच लिया था, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था।  बताया जा रहा है महिला जसवीर कौर के पति अवतार सिंह ने 2018 की दीवाली वाले दिन आत्महत्या कर ली थी।  बहरहाल पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 4 दोषियों को गिरफतार किया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।