माता चंद कौर के कातिल होंगे जल्द गिरफ्तार : कैप्टन अमरेंद्र सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माता चंद कौर के कातिल होंगे जल्द गिरफ्तार : कैप्टन अमरेंद्र सिंह

NULL

लुधियाना  : पंजाब के सी.एम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने वीरवार की दोपहर नामधारी सम्प्रदाय के मुख्यालय में नामधारी प्रमुख सतगुरू उदय सिंह जी से मुलाकात की। सीएम दोपहर अढ़ाई बजे के करीब हैलीकैप्टर द्वारा भैणी साहिब पहुंचे और 40 मिनट के करीब उन्होंने बंद कमरे में सतगुरू उदय सिंह जी से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने माता चंद कौर के कातिलों को जल्द गिरफतार कर लेने का भरोसा भी दिया।

इस अवसर पर सतगुरू उदय सिंह ने बताया कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की हमेशा नामधारी सम्प्रदाय में श्रद्धा रही है और वह पंजाब के सीएम बनने पश्चात यहां उनका पहला दौरा था।

इस दौरान उन्होंने हाकी खिलाडिय़ों को पेश आने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया। जिसपर मुख्यमंत्री ने जल्द ही स्टेडियम को एस्ट्रोटर्फ मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि माता चंद कौर की हत्या का मामला सीबीआई के पास है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस अपनी तरफ से भी इसी मामले को सुलझा लेने का प्रयास कर रही है और जल्द ही माता चंद कौर के कातिलों को काबू किया जाएंगा। स्मरण रहे कि पिछले हफते पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ भैणी साहिब आए थे।

इस समुदाय की माता चंद कौर की हत्या भी अज्ञात बाइक सवारों ने कर दी थी। पंजाब में टारगेट किलिंग के 9 मामलों में से 8 मामले पुलिस सुलझाने का दावा कर चुकी है। एक मामला माता चंद कौर की हत्या का अभी भी अनसुलझा है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।