मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल से मांगा इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल से मांगा इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ आगु और पूर्व केबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ आगु और पूर्व केबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल को एक ना काबिल मंत्री मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। 
लुधियाना के नजदीक दाखा से अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अययाली के गृह स्थल पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस के लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिटटू ने बठिण्डा में राज्य की समस्याओं के लिए मनप्रीत सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया है। 
पंजाब पुलिस की नौकरी से बरखास्त डीएसपी बलविंद्र सिंह सेखों का समर्थन करते मजीठिया ने यह भी कहा कि बलविंद्र सिंह सेखों ने पूर्व कांग्रेसी केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के कहने से ही लुधियाना के कांग्रेसी केबिनेट मंत्री की करतूतों और घपलेबाजी के विरूद्ध जांच शुरू की थी। 
जिसमें मोजूदा मंत्री फंस चुका था और डीएसपी ने कार्यवाही शुरू कर दी थी। इसी के साथ ही उन्होंने एक बार फिर 36 का आंकड़ा रखने वाले कांग्रेसी जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा पर जेल में बंद गेंगस्टार जगू भगवानपुरिया से संबंध होने के आरोप लगाएं। 
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।