महात्मा गांधी सरबत विकास योजना कैंप और पहले विश्व युद्ध के 100 साल पर होने वाले समारोह में होंगे भाामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महात्मा गांधी सरबत विकास योजना कैंप और पहले विश्व युद्ध के 100 साल पर होने वाले समारोह में होंगे भाामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 21 नवंबर, 2018 दिन बुद्धवार को लुधियाना का दौरा करने आ रहे

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 21 नवंबर, 2018 दिन बुद्धवार को लुधियाना का दौरा करने आ रहे हैं, इस दौरान वे जहाँ जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो दफ्तर का उद्घाटन करेंगे, वहीं वे महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे जिला स्तरीय कैंप और पहले विश्व युद्ध को 100 साल मुकम्मल होने पर करवाए जा रहे विशेष राज्य स्तरीय समागम में भी शिरकत करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में नौजवानों को व्यवसाय के काबिल बनाने और उन्हें योग्यता मुताबिक नौकरियाँ मुहैया करवाने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी लक्ष्य के तहत जिला स्तरीय रोजगार और कारोबार ब्यूरो की स्थापना की गई है, जिस का उद्घाटन मुख्यमंत्री की तरफ से प्रात:काल 10.30 बजे स्थानीय प्रताप सिंह चौक में किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से पंजाब स्किल डिवेलपमैंट मिशन की तरफ से तैयार विशेष पोर्टल भी लांच किया जायेगा।

सिख दंगा मामले की ‘बड़ी मछलियां’ अगर कानून के फंदे में जाती तो मुंबई, गुजरात दंगे न होते : फुल्का

इस उपरांत मुख्यमंत्री सरकारी कालेज ( लुधियाना) भारत नगर में महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे जिला स्तरीय कैंप में भाामिल होंगे। इस कैंप दौरान जहाँ वे विभिन्न योजनाओं के योग्य लाभार्थियों को योग्यता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, वहीं इस योजना के अंतर्गत प्राप्त किये गए लक्ष्यों की प्राप्ति बारे भी विवरण पेश करेंगे। समागम को पंजाब सरकार के सेहत मंत्री श्री ब्रह्म महेन्दरा, लोक सभा मैंबर स. रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य प्रमुख शख्सियतें भी संबोधित करेंगी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि पहले विश्व युद्ध को 100 साल मुक मल होने पर पंजाब सरकार की तरफ से विशेष राज्य स्तरीय समागम महाराजा रणजीत सिंह वार युजियम, जालंधर रोड़, लुधियाना में करवाया जा रहा है। जिस में मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। समागम दौरान मुख्यमंत्री पहले विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करेंगे और विश्व युद्ध के साथ जुड़े पूर्व फौजी अधिकारियों या उनके पीछे रहते परिवारों को विशेष तौर पर सम्मानित करेंगे।

अमृतसर हमला : जांच के लिए NIA ने संभाला मोर्चा , हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख इनाम घोषित

श्री अग्रवाल ने इन समागमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज सभी स्थानों का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इन सभी समागमों की सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। इस मौके उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (वि) डा. शेना अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( जगरांओ) श्रीमती नीरू कत्याल गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( जनरल) स. इकबाल सिंह संधू, एस. डी. एम. लुधियाना ( पूर्वी) स. दमनजीत सिंह मान, एस. डी. एम. लुधियाना ( पूर्वी) स. अमरजीत सिंह बैंस और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

– रीना अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।