लुधियाना : लुधियाना म्यूसिपल कारपोरेशन और लोकल बॉडी के 27 वार्डो के चुनाव 24 फरवरी को होंगे जबकि इन चुनावों के लिए नामांकन 8 फरवरी को शुरू होंगे। इस घोषणा के साथ ही चुनावी आचार संहिता आज से शुरू हो गई है। पंजाब इलेक्शन कमीशन के मुताबिक लुधियाना नगर-निगम चुनावों के साथ मोगा के एक वार्ड, जगराओं के वार्ड न.17 और नगर कौंसल पायल के वार्ड न. 5 के लिए भी अलग-अलग म्यूसिपल कोंसल, नगर पंचायतों के 26 वार्डो के उपचुनावों के 24 फरवरी को भी होने का ऐलान किया गया है जबकि लुधियाना एमसी की गिनती 27 फरवरी को होंगी।
चुनाव संबंधित नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया दिनांक 8 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे जबकि नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल 15 फरवरी को होंगी और अगले ही दिन नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव निशान अलाट किया जाएंगा। नगर निगम लुधियाना की वोटों की गणना 27 फरवरी को होंगी जबकि उपचुनावों की गिनती 24 को मुकम्मल होने के तुरंत बाद शुरू हों जाएंगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
स्मरण रहे नगर निगम लुधियाना में 10.50 लाख वोटर है, जिन्होंने 95 वार्डो के प्रतिदिन चुनने के लिए अपनी-अपनी विवेक का इस्तेमाल करते हुए वोट डालनी है। इनमें लगभग 5.67 लाख पुरूष और 4.82 लाख महिलाएं और 23 तीसरा लिंग है।
– सुनीलराय कामरेड
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।