लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने AAP नेता भगवंत मान का त्यागपत्र किया स्वीकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने AAP नेता भगवंत मान का त्यागपत्र किया स्वीकार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के सदन की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। श्री बिरला ने मंगलवार को सदन को भगवंत मान के इस्तीफे के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने 14 मार्च से उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।
1647330304 om
लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा 
गौरतलब है कि पंजाब में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ जीत दर्ज की है। आप ने 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए चुनाव में 92 सीट जीती। पार्टी ने श्री मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।