गुरूद्वारा गुरू का बाग की नई इमारत में किया गया श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश

गुरूद्वारा गुरू का बाग सुलतानपुर लोधी में तैयार की गई नई इमारत में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी

लुधियाना-सुलतानपुर लोधी : गुरूद्वारा गुरू का बाग सुलतानपुर लोधी में तैयार की गई नई इमारत में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश हर्षोउल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया।
नगाड़ों की गूंज और खुशबूदार फूलों की वर्षा के बीच बड़ी शानो-शौकत और जाहो-जलाल प्राचीन धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुशोभित श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में संगत पहुंची हुई थी। 
इसी दौरान यहां पहुंचे शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने संगत को मुबारकबाद दी। 
इस अवसर पर संत गुरचरण सिंह दमदमा साहिब वाले, संत बाबा श्वेक सिंह, संत बाबा अवतार सिंह सुरसिंह वाले, प्रमुख बाबा विधिचंद दल, शिरोमणि कमेटी के सदस्य, सचिव और उप सचिव साहिब और बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक हुई। 
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।