पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई, कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई, कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या

कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की सोमवार को यहां एक महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी।

कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की सोमवार को यहां एक महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने कहा कि महिला धालीवाल से जुड़ी थी और कथित तौर पर कुछ निजी कारणों से उनकी हत्या कर दी।
सीमावर्ती शहर पट्टी के सांगवा गांव में एक विवाह स्थल (मैरिज हॉल) के पास महिला ने कांग्रेस नेता पर कई गोलियां चलाईं।पुलिस ने कहा कि उन्हें दो गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। यह विवाह स्थल धालीवाल का था। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के दलों को भेजा गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान धालीवाल पट्टी बाजार समिति के अध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।