FIR निरस्त कराने के लिए कुमार विश्वास ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

FIR निरस्त कराने के लिए कुमार विश्वास ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला

देश के जाने-माने मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने खुद पर

देश के जाने-माने मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने खुद पर दर्ज एक एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। ज्ञात हो कि 12 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने रूपनगर में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। नरिंदर सिंह नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ धर्म और नस्ल के आधार पर शत्रुता पैदा करने का मामला दर्ज किया था।  
कुमार विश्वास ने अपनी अर्जी में कहा है कि राजनीतिक मंशा और बदले की भावना से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अर्जी में कहा गया है, ‘एफआईआर और अन्य कार्रवाई के जरिए याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया है। उसकी अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार किया गया है। जिस तरीके से जांच एजेंसी काम कर रही है,  वह गैरकानूनी है।’ 
1650969930 aap

केजरीवाल पर लगाया था गंभीर आरोप 
बता दें कि कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का साथ देने का आरोप लगाया था। कुमार विश्वास ने पुलिस दल के बुधवार सुबह उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंचने की जानकारी एक ट्वीट कर साझा की थी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक दिन पंजाब के साथ धोखा करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।