लोकसभा चुनाव 2019 : किरण खेर ने चंडीगढ़ सीट के लिए भरा नामांकन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव 2019 : किरण खेर ने चंडीगढ़ सीट के लिए भरा नामांकन

यहां की मौजूदा सांसद किरण खेर ने दोबारा इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को अपना

चंडीगढ़ : यहां की मौजूदा सांसद किरण खेर ने दोबारा इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ भाजपा शासित हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और उनके पति अभिनेता अनुपम खेर मौजूद थे।

चंडीगढ़ में हरियाणा और उत्तराखंड के लोग अच्छी तादाद में रहते हैं, जिस वजह से यहां मनोहर लाल खट्टर और त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति देखी गई।

‘मिशन 13’ के लिये राज्य नेतृत्व को जवाबदेह ठहराया जाए : बाजवा

भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय टंडन भी इस मौके पर मौजूद थे। टंडन खुद भी यहां से टिकट के दावेदार थे। इससे पहले किरण खेर और अन्य ने भाजपा कार्यालय से उपायुक्त के कार्यालय तक रोडशो निकाला।

चंडीगढ़ की रहने वाली खेर (66) ने अपने पास 16 किलोग्राम के आभूषण की घोषणा की, जिसकी किमत 4.64 करोड़ रुपये के करीब है।
उनके पास चल संपत्ति के रूप में 16.97 करोड़ रुपये और 13.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अनुपम खेर की चल संपत्ति 14.86 करोड़ रुपये है।

भाजपा ने चंडीगढ़ सीट से किरण खेर के नाम की घोषणा मंगलवार को की। उम्मीदवार के नाम में देरी से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि पार्टी यहां से उम्मीदवार बदलना चाहती है।

2014 में किरण ने तत्कालीन रेलवे मंत्री और चार बार के सांसद पवन कुमार बंसल को करीब 70,000 मतों से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।