खैहरा के पिता ने भी लगाया था खालिस्तान का नारा- सुखबीर बादल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खैहरा के पिता ने भी लगाया था खालिस्तान का नारा- सुखबीर बादल

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी केंद्रीय राज्यमंत्री हरसिमरत कौर बादल आज सचखंड

लुधियाना-अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी केंद्रीय राज्यमंत्री हरसिमरत कौर बादल आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और आम आदमी पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खेहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले खालिस्तान की मांग सुखपाल सिंह खेहरा के पिता सुखविंद्र सिंह ने की थी और अब जब इनकी पार्टी को लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा, ये बौखलाहट में आकर देश की आजादी के साथ समझौता करने जैसे बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सुखपाल सिंह खेहरा का अतीत जानते है।

स्मरण रहे सिख राज्य की मांग को लेकर रेफरेंडम 20-20 का समर्थन करने वाले सुखपाल सिंह खेहरा को आम आदमी पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लेते हुए नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भी खेहरा की भूमिका की जांच उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिए जाने के बयान के बाद खेहरा मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है।

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी निशाने पर लेते हुए व्यंगय कसते हुए कहा कि नवजोत ने उनकी जितनी वस्तुओं का मजाक उड़ाया था, आज उन्हीं समस्त वस्तुओं को मीडिया के सामने आकर वाह-वाही लूट रहे है और अब नवजोत सिंह सिद्धू को हरिकेे झील भी पसंद आने लगी है। हालांकि सुखबीर सिंह बादल से कांग्रेसी विधायक प्रगट सिंह द्वारा जालंधर में भ्रष्टाचार के मुददे पर सवाल पूछा तो उन्होंने टालते हुए सिर्फ इतना कहा कि सिद्धू मीडिया में बने रहना चाहते है। मोहाली में एक माइनिंग अधिकारी के साथ हुई मारपिटाई पर सुखबीर बादल ने कहा कि सूबे के मंत्री ही माइनिंग करवा रहे है।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।