Khalistan Supporter : खालिस्तानियों का लंदन में हंगामा, भारतीय उच्चायोग से उतारा तिरंगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Khalistan Supporter : खालिस्तानियों का लंदन में हंगामा, भारतीय उच्चायोग से उतारा तिरंगा

खालिस्तानियों का प्रदर्शन अब केवल भारत तक ही सिमित नहीं रहा गया है। अब ये प्रदर्शन लंदन तक आ  पंहुचा है। वैसे तो भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में खालिस्तानी समर्थकों की हरकत देखने को मिलती रहती है। इन ज्यादातर लोगों के मन में भारत के प्रति नफरत होती है। वहीं  भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर चल रही है। 
बता दें खालिस्तानी कार्रवाई से भी बौखलाए हुए है और यूके में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने रविवार यानी कि 19 मार्च को भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी नेता अमृतपाल के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए नजर आए है।
1679298620 untitled project (96) 
 खालिस्तानी समर्थकों का भारत के खिलाफ लंदन में विरोध 
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा कि फ्री अमृतपाल सिंह, वी वॉन्ट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह। खालिस्तान समर्थकों के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। वीडियो में इंडियन फ्लैग को नीचे उतारते दिख रहा है।  हालांकि, खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। 
पुलिस के आने के बावजूद उनपर कोई असर नहीं दिखा। लगातार पुलिस के सामने ही ‘भारत सरकार शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाते रहे। लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के बाद भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर घटना की निंदा भी की. कुछ रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। इतना ही नहीं अब ये खबर भी सामने आ रही है कि पुलिस ने खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार भी चुकी है और साथ में एक बार फिर ष्ण से भारत का झंडा भी उच्चायोग पर फहरा दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।