लुधियाना-जालंधर : रोमन कैथलिक चर्च के जालंधर डाईओसिस के बिस़प डाक्टर फ्रेंको मूलॅकल पर केरल में रह रही एक नन (इसाई प्रचारक) द्वारा रेप के आरोप के बाद केरल में दर्ज मामले की जांच के लिए केरल पुलिस पूछताछ के लिए जालंधर आई है।
डीएसपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता मेेंआई इस टीम में कुल 6 सदस्य शामिल है, जिनमें 3 सदस्य साइबर क्राइम से संबंधित है। जबकि आज सुबह से ही बिस़प हाउस में सन्नाटा छाया था और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। मुख्य दरवाजे के अंदर जांच के बाद ही हाउस में जाने की इजाजत थी। प्रबंधकों ने भी दर्जन के करीब निजी सुरक्षा गार्ड अंदर तैनात किए हुए थे।
आस्ट्रेलिया में पंजाबी नौजवान के कातिलों को मिली सजा से खुश नही है पंजाब के लोग
केरल पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। देर शाम पंजाब पुलिस के साथ बिस़प हाउस में पहुंची केरल पुलिस के एसपी ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में बताया कि अगले 24घंटे में वह जांच पूरी कर लेंगे। सूत्रों के मुताबिक फ्रेंको मूलॅकल भी अंदर ही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर जांच टीम उनसे कुछ भी पूछताछ करना चाहेंगी तो उन्हें वह जानकारी देने के लिए तैयार है।
हालांकि जालंधर डाईओसिस के पीआरओ फादर पीटर ने बातचीत के दौरान कहा कि उपरोक्त नन किसी के बहकावे में आकर ऐसे आरोप लगा रही है। बिसफ़ फ्रेंको मूलॅकल जालंधर डाइओसिस के बिस़प है। पंजाब और हिमाचल के समस्त चर्च फ्रेंको मूलॅकल के अंतर्गत आते है। स्मरण रहे कि 20 साल के करीब जालंधर में रही एक नन ने 27 जून 2018 को केरल पुलिस को फ्रेंको मूलॅकल द्वारा कई बार रेप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी कि 2014 से 2016 के मध्य जालंधर के बिस़प फ्रेंको मूलॅकल उसके साथ जबरदस्ती करते रहे है। फ्रेंको मूलॅकल जालंधर से पहले दिल्ली के भी सहायक बिस़प रहे है। बिस़प हाउस में ही फ्रेंको मूलॅकल व अन्य कई पादरी रहते है।
– सुनीलराय कामरेड