Girl in a jacket

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की घटना चुनाव से पहले शांति भंग करने की साजिश : केजरीवाल

लुधियाना ब्लास्ट मामले में राज्य की चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जब

लुधियाना जिला अदालत में हुए ब्लास्ट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लास्ट मामले में राज्य की चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक राज्य सरकार ईमानदार और प्रतिबद्ध नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं फिर से होंगी।
अमृतसर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में बहुत कमजोर सरकार है, ये लोग आपस में ही लड़ रहे हैं और इनके पास पंजाब को संभालने के लिए समय ही नहीं है। जब तक मजबूत और प्रतिबद्ध सरकार नहीं होगी तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बेअदबी की घटना हुई थी और उसके कुछ दिन बाद ही ब्लास्ट हो गया। जनता को लग रहा है कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस तरह की घटनाएं साजिश के तहत पंजाब का माहौल खराब करने के लिए की जा रही हैं।

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में IED इस्तेमाल होने का शक, संदिग्ध के उड़े चिथड़े, सिर्फ मिला टैटू

पंजाब के गांवों में नशा पहले के मुकाबले और बढ़ा
केजरीवाल ने कहा कि गत विधानसभा चुनावों के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुटका साहिब की शपथ लेकर एक महीनें में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया था लेकिन पंजाब में कांग्रेस का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और राज्य में नशा अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के गांवों में नशे की प्रवृति पहले की अपेक्षा और बढ़ी है। उन्होने कहा कि मजीठिया पर मामला दर्ज कर पंजाब के मुख्यमंत्री खूब हो हल्ला कर रहे हैं लेकिन यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं है।
दरअसल, लुधियाना जिला अदालत में गुरुवार को हुए ब्लास्ट में एक संदिग्ध की मौत हुई है। जांच एजेंसियो ने ब्लास्ट में  मारे गए संदिग्ध पर ही बम को ऑपरेट करने का शक जताया गया है। लेकिन ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए, जिसके चलते पहचान के तौर पर जांच एजेंसियो को सिर्फ टैटू मिला है। मामले NSG की टीम लगतार जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।