पंजाब को बाढ़ प्रभावित राज्यों की सूची से बाहर रखना घोर नाइंसाफी : हरपाल सिंह चीमा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब को बाढ़ प्रभावित राज्यों की सूची से बाहर रखना घोर नाइंसाफी : हरपाल सिंह चीमा

उद्योग और कारोबार को तबाह कर दिया था तब सुखबीर सिंह बादल ने अपनी औद्योगिक राज्य मंत्री की

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से पंजाब को बाढ़ प्रभावित राज्यों की सूची से बाहर रखने को ‘घोर नाइंसाफी‘ करार देते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने एक बार फिर पंजाब विरोधी सोच दिखाई है। 
आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी बयान में श्री चीमा ने कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव करने में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस से पहले पंजाब को पहाड़ राज्यों की तर्ज पर विशेष औद्योगिक पैकेज और टैक्स छूट के लाभ से बाहर रख कर राज्य के साथ धोखा किया था और पंजाब के उद्योग और कारोबार को तबाह कर दिया था तब सुखबीर सिंह बादल ने अपनी औद्योगिक राज्य मंत्री की कुर्सी के लिए राज्य के साथ ‘गद्दारी‘ की थी। 
श्री चीमा ने कहा कि गंभीर संकट का सामना कर रहे राज्यों के किसानों को महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह विशेष वित्तीय और कर्ज माफी पैकेज तो क्या देना था, बाढ़ के साथ हुई बर्बादी के लिए भी मोदी सरकार ने पंजाब की कोई मदद नहीं की है। उन्हों कहा कि इस घोर नाइंसाफी के लिए पंजाब के लोग भाजपा और शिअद को कभी माफ नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।