करतारपुर गलियारा : भाजपा की पंजाब इकाई के नेता रवाना, मुख्यमंत्री चन्नी भी जाएंगे

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद गुरूवार को भारतीय जनता पार्टीकी पंजाब इकाई के कई नेता पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए। यह गलियारा तीन दिन के लिए खोला गया है। करतारपुर गलियारा, पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है। गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष दरबार साहिब में बिताये थे।
अश्विनी शर्मा ने किया प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार 
भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा की, भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन करने के लिए जा रहा है। शर्मा ने इस दौरान पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने कहा कि, वे प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने गुरु नानक देव की जयंती के मद्देनजर करतापुर गलियारा खोला, ताकि श्रद्धालु दर्शन कर पाएं। भाजपा के जत्थे में, शर्मा के अलावा पार्टी के नेता जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा और केडी भंडारी भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भी चन्नी भी जाएंगे करतापुर साहिब
करतारपुर गलियारा खुलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी बृहस्पतिवार को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाएंगे। यात्रा के लिए भारत से 28 सिखों का पहला जत्था बुधवार को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पहुंचा था। गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक और उसके आसपास बृहस्पतिवार को भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए। गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते करतारपुर साहिब के लिए तीर्थयात्रा मार्च 2020 में स्थगित कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।