जौहल को एक दिन, तो अनिल को दो दिन का पुलिस रिमांड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जौहल को एक दिन, तो अनिल को दो दिन का पुलिस रिमांड

NULL

लुधियाना : हिन्दू नेताओं के कत्ल के आरोपी ब्रिटिश नागरिक एनआरआई जगतार सिंह जौहल को पुलिस द्वारा इटली, जर्मनी व फ्रांस जैसे देशों में बैठी सिख आतंकवादी जत्थेबंदियों के साथ संबंधों की जांच को लेकर और एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। इस क्रम में, जज गुरप्रीत कौर की अदालत ने जौहल को थाना डवीजन नं. 2 में किदवई नगर स्थित 18 जनवरी 2016 को आर.एस.एस शाखा पर गोली चलाने के मामले में एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिसे कल इसी मामले में तलजीत सिंह जिम्मी के साथ अदालत में पेश किया जाएगा।

जबकि धर्मेन्द्र गुगनी के पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल को अब किदवई नगर स्थित आर.एस.एस शाखा पर गोली चलाने के मामले में जज गुरप्रीत कौर की अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। जिसे इससे पहले पास्टर सुल्तान मसीह मर्डर केस में जज सुमित सभ्रवाल की अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजने का हुक्म दिया था।

जिला अटार्नी रविंदर अबरोल ने बताया कि हिन्दू नेताओं व क्रिश्चियन पादरी के कत्ल के मामले में पुलिस ने जौहल को आर.एस.एस शाखा पर गोली चलाने के मामले में अदालत में पेश किया था। पुलिस का तर्क था कि जौहल के इटली, फ्रांस व जर्मनी जैसे देशों में आतंकवादी सिख जत्थेबंदियों के साथ संबंधों की जांच की जानी है, इसके लिए और रिमांड दी जाए। पुलिस ने यह भी जांच करनी है कि किस प्रकार जौहल ने जिम्मी के जरिए 28 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसी तरह, गुगनी के मैनेजर अनिल को आर.एस.एस शाखा पर हमले के मामले में दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके मामले में पुलिस आरोपियों को हथियारों की सप्लाई बारे जांच कर रही है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

– सुनीलराय कामरेड 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।