लुधियाना- श्रीआनंदपुर साहिब : जंगलात विभाग के फोरेसट अधिकारी दविंद्र सिंह पर कातिलाना हमले की सुर्खिया अभी सूखी भी नही थी कि आज एक बार फिर रूपनगर से आम आदमी पार्टी विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर अवैध माफिया के गुर्गो द्वारा घात लगाकर हमला किया गया।
इस हमले के दौरान उनके गनमेनों की दस्तारें उछली और विधायक संदोआ की छाती पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के दौरान पत्थरों से जमकर ठुकाई की गई। इस हमले में उनके गनमैन को भी काफी चोटे आई है। जबकि घटना के उपरंात पंजाब की सियासत में उबाल आते ही पंजाब पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जिम्मेदारी पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा और राकेश कांसल को सौंपी गई है। जबकि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हुई है। फिलहाल दोषियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमरजीत सिंह संदोआ अपने चुनिंदा साथियों के साथ माइनिंग माफिया द्वारा बलाक नूरपुर बेदी के बेइहारा स्थित सतलुज दरिया पर लगे कुछ तथाकथित लोगों द्वारा की जा रही अवैध माइनिग का मुआयना करने गए थे। मुआयने की विरोधता कर रहे गुंडो के एक झुंड ने कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर डंडो और पत्थरों से उनपर कातिलाना हमला कर दिया। करीब 15 दिन पहले भी विधायक ने अवैध माइनिंग में लगी मशीने जबत करवाई थी किंतु अवैध माइनिंग थमी नहीं थी।
विधायक संदोआ और उनके गनमैन को श्री आनंदपुर साहिब के भाई जेताजी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। विधायक संदोआ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आरंभिक सहायता देने के पश्चात उनके गनमैनों को भी चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि जिला पुलिस प्रमुख राजबचन सिंह संधू ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर दौरा करके इंसाफ देने की बात दोहराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पिछले लंबे समय से दरियाओ में सरगर्म माइनिंग माफिया के विरूद्ध मुहिम छेड़े हुए है। आज बाद दोपहर जब वह अवैध खनन माफिया की जानकारी मिलते ही सतलुज नदी किनारे मोके पर जायजा लेने गए तो इस दौरान चुनिंदा मीडियाकर्मी भी उनके साथ थे। यहां मोके पर मशीनों से लगातर दरिया से रेत निकाली जा रही थी। सूचना मिलने पर माफिया के लोगों ने मशीनों को वहां से हटा दिया। मौजूद कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। संदोहा को चंडीगढ़ पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रूपनगर के आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को सतलुज दरिया के किनारे अवैध रेत खनन की शिकायत मिली थी। अमरजीत जिले की बाइहारा खड्ड पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलने के बाद रूपनगर के एसएसपी राज बचन सिंह संधू भी पहुंचे और अमरजीत सिंह संदोआ से बातचीत की। संदोआ को पीजीआइ क ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उनका सिटी स्कैन किया गया है। इसके बाद उनकी अन्य जांचें की जा रही है। डॉक्टर उनका इलाज करने में जुटे हैं। अमरजीत सिंह संदोआ को पीजीआइ लाए जाने की सूचना के बाद वहां काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पहुंच गए। कंवर संधू सहित आप के कई नेता भी वहां पहुंचे हैं। संदोआ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।