आंतकियों ने अमरनाथ यात्रा में विघ्न डाला तो हिन्दू समाज देगा मुंह तोड़ जवाब - बिट्ट गुंबर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंतकियों ने अमरनाथ यात्रा में विघ्न डाला तो हिन्दू समाज देगा मुंह तोड़ जवाब – बिट्ट गुंबर

NULL

लुधियाना : शिव वैल्फेयर सोसायटी ने अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर में आंतकवादियों की तरफ से विघ्न डालने की आंशका जताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि अगर पाक प्रस्त आंतकियो ने इस बार यात्रा में विघ्न डाला तो शांति प्रिय रहने वाला हिन्दू समाज ईंट का जवाब पत्थर से देगा।

उपरोक्त बयान शिव वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुबंर ने शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली,चेयरमैन राजीव टंडन के साथ अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विचार विमर्श करने के उपरांत दिया।

बिट्टू गुंबर ने कहा कि आंतकी संगठन साजिश के तहत हर वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान हिंसा फैला कर हिन्दुओं की आस्था पर चोट करते हैं। अगर इस बार भी आंतकियों ने यात्रा में विघ्न डाला तो हिन्दू समाज इसका मुंह तोड़ जवाब देगा। इस अवसर पर राकेश कपूर, रिषभ कन्नौजिया व भानु प्रताप सहित अन्य भी मौजूद थे।

 रीना अरोड़ा

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।